हाथरस। हाथरस गेट क्षेत्र के रुहेरी बाईपास पर मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। बताया गया कि रुहेरी गांव निवासी लवकुश पुत्र भगवान सिंह अपने 12 वर्षीय भतीजे कृष्णा पुत्र सुनील के साथ घर से दवा लेने जा रहे थे।
इसी दौरान रुहेरी बाईपास के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हाथरस के बागला जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार कराया गया।
हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
