हाथरस (पब्लिक दर्पण न्यूज़) : राजकीय लखी मेला श्री दाऊजी महाराज 2026 में निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिजली विभाग द्वारा 1 सितंबर को रखरखाव एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते शहर के कई प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय इलाकों में सुबह 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दक्षिणान्चल विद्युत वितरण निगम लि० (विद्युत नगरीय वितरण खण्ड, हाथरस) के अधिशासी अभियंता द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र गिजरौली के अंतर्गत आने वाले 11 के.वी. टाउन-2 एवं किला फीडर पर अनुरक्षण कार्य किया जाएगा।
बिजली कटौती का समय:
दिनांक: 01 सितंबर 2026 समय: प्रातः 07:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक
प्रभावित होने वाले क्षेत्र: इस कटौती के कारण चामड़ गेट, मैंडू गेट, नया गंज, सब्जी मण्डी, चौकी बाजार, गधा पड़ा, सादाबाद गेट, चूना वाला डण्डा, आवास विकास, आगरा रोड, ईईयापुर कलाँ, श्याम कुंज, ब्रह्मपुरी कालोनी, मोती बाजार, चक्की बाजार और पसरट्टा बाजार सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

