मुरसान (हाथरस): स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुरसान विकास खंड के ग्राम खेड़ा परसौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान बहादुर सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका (प्र. अ.) सीता शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर और राष्ट्रगान के साथ की गई। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित बच्चों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका सीता शर्मा ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उन अमर बलिदानियों को याद करने का दिन है जिनकी वजह से आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। बच्चों को शिक्षित और संस्कारवान बनाकर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना ही हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बहादुर सिंह, प्रधानाध्यापिका सीता शर्मा, शिक्षक स्टाफ नीलम, मंजरी, प्राची, गुड़िया, मंजू व अर्चना सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं स्थानीय ग्रामीण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
