लखनऊ : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अभी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। सपा और बीजेपी के बीच की सियासी खीचतान शुरू हो चुकी है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव इस बार फ्रंट फुट पर बैटिंग करते नजर आ रहे है। अखिलेश यादव का ऐसा ही बयान चर्चा में है। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि ”बीजेपी अपने सहयोगी दलों को कितनी सीटें देने जा रही है। सपा मुखिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी पीडीए का तोड़ निकालने के लिए अपने सहयोगी दलों को भर भर का सीटें देने जा रही है।’
अखिलेश यादव द्वारा NDA के सीट बंटवारे का दावा:
| पार्टी | सीटें |
|---|---|
| राष्ट्रीय लोकदल (RLD) | 73 |
| सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) | 39 |
| निषाद पार्टी | 31 |
| अपना दल (एस) | 19 |
अखिलेश यादव यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि ”ये बीजेपी का डर है जिसकी वजह से वो PDA को तोड़ने के लिए सहयोगी दलों पर दांव लगाएगी लेकिन बीजेपी के राज में महंगाई और बेरोजगारी की मार झेलने वाली जनता इस बार बीजेपी के झांसे में नहीं आने वाली” अखिलेश यादव के इस बयान के बाद सियासी तपिश और बढ़ गई है। अब देखना ये है कि बीजेपी या उसके सहयोगी दलों का इस पर क्या रिएक्शन होने वाला है? फिलहाल अब तक कोई टिप्पणी किसी सहयोगी दल की तरफ से नहीं आई है।
