लखनऊ: राजधानी में उस वक्त कोहराम मच गया जब जानी मानी पत्रकार और यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा के बहनोई ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। प्रज्ञा मिश्रा के बहनोई मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी (दिव्या बाजपेई) को बैंक के बाहर बुलाकर दिन दहाड़े गोली मार दी, दिव्या मिश्रा की हत्या के बाद जो हुआ वो और भी चौंकाने वाला रहा, इधर राजधानी की सड़क पर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन जीवन की अंतिम सांसे गिन रही थी तो दूसरी तरफ उसकी हत्या करने वाला पति एक और हत्या को अंजाम दे रहा था। दिव्या मिश्रा को मारने के बाद मानस बाजपेई ने अपनी बहन को भी मौत के घाट उतार दिया और दोनो की जान लेने के बाद मानस बाजपेई ने खुद की जीवन लीला भी समाप्त कर दी।
पत्नी की हत्या के बाद पति मानस बाजपेई ने छोड़ा रहस्यमई मैसेज!
पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा को दिन दहाड़े गोली मारने के बाद पति मानस बाजपेई ने एक स्टेटस लगाया जिसमे लिखा था” कि मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है क्योंकि उसने मेरे साथ धोखा किया अब मैं अपनी बहन और स्वयं को भी मारने के लिए मजबूर हूं “ मानस बाजपेई के स्टेटस ने कई सवाल खड़े कर दिए है।
क्या जानती है प्रज्ञा मिश्रा, क्या था पति पत्नी के बीच का वो सीक्रेट..?
राजधानी में एक नही दो नही तीन-तीन जानें एक साथ गई, और कई सवाल जो लोगो के जहन में है सबसे बड़ा सवाल ये है की आखिर प्रज्ञा मिश्रा क्या जानती है? जिसका हवाला पति मानस बाजपेई ने अपनी मौत से पहले दिया आखिर पति मानस और दिव्या के बीच का कौन सा सीक्रेट है जो प्रज्ञा मिश्रा को ही पता है फिलहाल पुलिस छान बीन में जुटी है अब देखना ये है की इस वारदात के पीछे की वजह क्या निकलकर सामने आती है?

