हाथरस। पवित्र सावन माह के उपलक्ष्य में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव एडवोकेट निशांत चौहान ने कार्यकर्ताओं और परिजनों संग प्राचीन चौबे वाले महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। धार्मिक अनुष्ठान आचार्य प्रवीण भारद्वाज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
रुद्राभिषेक के उपरांत मीडिया से बातचीत में प्रदेश महासचिव निशांत चौहान ने कहा कि भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से मनुष्य के सभी कायिक, वाचिक और मानसिक कष्टों का निवारण होता है और मन को असीम शांति प्राप्त होती है। उन्होंने महादेव से क्षेत्र में शांति, समृद्धि और जन-जन की खुशहाली की प्रार्थना की।
इस धार्मिक आयोजन में निशांत चौहान के अलावा विशाल चौहान, यामिनी चौहान, उर्मिला चौहान, पल्लवी चौहान, पार्थ चौहान, डॉ. भुवनेश कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, अजय जादौन, प्रिया सिंह, पार्थवी चौहान, इंदु सिंह, राधे सिंह प्रधान और गौरव ओझा सहित संगठन के कई पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
