नमस्कार, मैं नवीन कुमार नगाइच, ‘पब्लिक दर्पण न्यूज’ का संस्थापक एवं मुख्य संपादक हूँ। गाजियाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई के साथ ही मैंने अपने करियर की शुरुआत हाथरस की ज़मीनी पत्रकारिता से की। इसके पश्चात मुझे नोएडा के प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में 3 वर्षों तक कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने के मेरे इस 7 वर्षों के विस्तृत अनुभव के साथ, आज 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर, ‘पब्लिक दर्पण न्यूज’ अपनी आधिकारिक डिजिटल वेबसाइट का शुभारंभ कर रहा है।
आज मुख्यधारा की मीडिया अपनी मूल जिम्मेदारी से भटक चुकी है और जिस तरह से उसे काम करना चाहिए, वह वैसा काम नहीं कर रही है। जब बड़े राष्ट्रीय चैनल स्टूडियो की बहसों में उलझकर गांव, कस्बों और आम जनता से जुड़े असली मुद्दों को दरकिनार कर देते हैं, तब ‘पब्लिक दर्पण न्यूज’ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की उन ज़मीनी हकीकतों को बेबाकी से सामने लाने का संकल्प लेता है जिन्हें मुख्यधारा का मीडिया नजरअंदाज कर देता है।
सोशल मीडिया पर आपके असीम प्यार और भरोसे की बदौलत ही आज हम इस मुकाम पर पहुँचे हैं। फेसबुक पर 2 लाख (200K+) से अधिक फॉलोअर्स, यूट्यूब पर 1.10 लाख (110K+) से अधिक सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 1.50 लाख (150K+) से अधिक फॉलोअर्स का यह विशाल परिवार हमारी निष्पक्षता और आपकी सहभागिता का सबसे बड़ा प्रमाण है।
यह वेबसाइट केवल एक समाचार पोर्टल नहीं, बल्कि सही मायनों में ‘जनता का आईना’ है, जहाँ बिना किसी लाग-लपेट या दबाव के समाज का असली चेहरा दिखता है। ‘पब्लिक दर्पण न्यूज’ पर आपको सटीक राजनीतिक विश्लेषण, जनसरोकार और निष्पक्षता, जो दबी हुई आवाज़ों को मंच देगा और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा। निष्पक्ष, बेबाक और जन-केन्द्रित पत्रकारिता के इस नए सफर में हमारे साथ जुड़ें।
”जय हिन्द, जय भारत”
नवीन कुमार नगाइच
संस्थापक एवं मुख्य संपादक, पब्लिक दर्पण न्यूज.
