रायबरेली: वैसे तो सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ी बड़ी बातें करती है लेकिन यूपी के रायबरेली से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई जिसने ना सिर्फ सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर दिए साथ ही जनता के साथ हो रहे मजाक से भी पर्दा उठा दिया, दर असल रायबरेली की बछरावां सीएचसी एक ही बारिश में तालाब बन गई,अस्पताल परिसर से लेकर सीएचसी अधीक्षक के कक्ष तक पानी भर गया नजारा ऐसा था मानो सीएचसी नहीं कोई स्विमिंग पूल हो,मरीज अपनी मजबूरियों के बीच अपनों को लेकर बारिश से भरे पानी को नजर अंदाज करते हर इलाज कराते रहे, ऐसी तस्वीरो ने ना सिर्फ रायबरेली की स्वास्थ्य सेवाओं को बेपर्दा किया साथ ही सरकार की भाषणबाजी की भी हवा निकाल दी।
