सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रोहिणी घावरी ने नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद और उनके संगठन ‘भीम आर्मी’ पर गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। डॉ. घावरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया कि भीम आर्मी से जुड़े लोग संगठित तरीके से निर्दोष लोगों पर जबरन फर्जी SC-ST एक्ट दर्ज करवाते हैं और फिर समझौते के नाम पर 10 से 20 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठते हैं।
डॉ. रोहिणी ने कहा कि दलित उत्पीड़न रोकने के लिए बने कानून को अवैध कमाई का धंधा बना दिया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस वसूली के दम पर कल तक बदहाली में रहने वाले लोग, जिनके पास आटा खरीदने तक के पैसे नहीं थे, वे आज महंगी स्कॉर्पियो गाड़ियों में घूम रहे हैं।
