नई दिल्ली (पब्लिक दर्पण न्यूज़): दिल्ली में विभिन्न संगठनों की बैठक में आरक्षण सुधार आंदोलन का रोडमैप तैयार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तीन प्रमुख मांगों आरक्षण में सुधार, SC-ST एक्ट की समाप्ति और UGC एक्ट की वापसी पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया गया। भ्रामक बयानों से बचने के लिए जल्द 5 आधिकारिक प्रवक्ताओं और सरकार से वार्ता हेतु 5 ‘पंचों’ की अधिकृत टीम की घोषणा की जाएगी। नेताओं ने कहा कि जब तक न्यायालय का निर्णय नहीं आ जाता, तब तक देशभर में प्रदर्शन और सत्याग्रह जारी रहेगा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में महेंद्र सिंह सिकरवार, रवींद्र जठेड़ी, अनूप श्रीवास्तव, अभिनय पांडेय, प्रीत सिंह सिरोही, डॉ. केके मिश्र, शिवम ठाकुर, पंकज धवरैया, कुलदीप पांडेय, मोनिका राठौर, सतीश शर्मा, दीपक गौड़, सतेंद्र सिंह सिकरवार उर्फ बवाल और सुमित शर्मा सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। नेताओं ने समर्थकों से एकजुट रहने और आंदोलन को कमजोर करने की साजिशों से सावधान रहने की अपील की।

