हाथरस: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) जिले में अपने संगठन के विस्तार को लगातार गति दे रहा है। इसी कड़ी में हाथरस के पूर्व सभासद सुनील चौबे पार्टी में शामिल हो गए। दामन थामने के बाद सुनील चौबे ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी विचारों और संघर्षशील कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर जुड़े हैं। उन्होंने आने वाले समय में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा को धरातल पर और मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प जताया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने सुनील चौबे का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से जिले में संगठन को एक नई दिशा और अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। मोर्चा जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रहा है और सभासद सुनील चौबे का पार्टी से जुड़ने से इसका विस्तार हाथरस शहर में तेज़ी से होगा।
